डार्टमंड, 11 मार्च (आईएएनएस)। माकोई रेउस के दो गोलों की मदद से बोरूसिया डार्टमंड ने गुरुवार को खेले गए यूरोपा लीग अंतिम-16 दौर के पहले चरण के मुकाबले में टॉटेनहम हाट्सपर को 3-0 से हरा दिया।
डार्टमंड के लिए मैच के तीसरा गोल पिएरे एमरिक अयुबामेयांग ने किया।
इस जीत के साथ डार्टमंड यूरोपा लीग में दिसम्बर से अजेय है जबकि टॉटेनहम पर अब अगले सप्ताह होने वाले दूसरे चरण के मुकाबले में जीत का दबाव होगा।
डार्टमंड के स्पोर्टिग डाइरेक्टर माइकल जोर्क ने मैच के बाद कहा कि उनकी टीम खेल के हर विभाग में अव्वल रही। ऐसे में अगर उनकी टीम और बड़े अंतर से जीतती तो उन्हें खुशी होती।
dharmpath.com dharmpath