यूरोपा लीग : विलारियल ने लेवरकुसेन को बाहर किया

लेवरकुसेन (जर्मनी), 18 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब विलारियल ने गुरुवार को खेले गए यूरोपा लीग मुकाबले में जर्मन क्लब बायेर लेवरकुसेन को गोलरहित बराबरी पर रोक दिया।

इसके साथ ही लेवरकुसेन का यूरोपा लीग का सफर समाप्त हो गया है। विलारियल ने 2-0 के कुल अंतर के साथ अंतिम-16 दौर में जगह बना ली है।

पहले चरण के मुकाबले में विलारियल ने 2-0 से जीत हासिल की और इसी कारण मेजबान टीम के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ से उसे नुकसान नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493