यूरोपा लीग : सेविला लगातार तीसरी बार फाइनल में (लीड-1)

मेड्रिड, 6 मई (आईएएनएस)। दो बार के यूरोपा लीग चैम्पियन स्पेनिश क्लब सेविला ने लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

सेविला ने फाइनल में पहुंचने के लिए सेमीफाइनल में यूक्रेन के क्लब शखातार डोनेट्स्क को 5-3 के कुल अंतर से हराया।

सेविला ने अपने घर में हुए दूसरे चरण के सेमीफाइनल में 3-1 से जीत हासिल की। पहले चरण का सेमीफाइनल मैच 2-2 की बराबरी पर रहा था।

सेविला के लिए स्ट्राइकर केविन गेमिएरो मैच के हीरो साबित हुए। नौवें मिनट में मैच का पहला गोल करने के बाद केविन ने दो मिनट बाद ही अपनी टीम को 2-0 से आगेकर दिया।

अब सेविला का फाइनल में सामना इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल से होगा। लीवरपूल ने सेमीफाइनल में विलारियल को 3-1 के कुल अंतर से हराकर ऑल यूरोपीयन फाइनल की सम्भावना को खत्म किया।

विलारियल को दूसरे चरण के मुकाबले में 3-0 से हार मिली लेकिन पहले चरण का मुकाबला उसने 1-0 से जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493