यूरोपियन एक्वेटिक्स चैम्पियनशिप-2020 की मेजबानी करेगा बुडापेस्ट

बुडापेस्ट, 10 जुलाई (आईएएनएस)। यूरोपियन स्विमिंग लीग (एलईएन) ब्यूरो ने यूरोपियन एक्वेटिक्स चैम्पियनशिप-2020 की मेजबानी के लिए हंगरी की दावेदारी को स्वीकार कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इसका मतलब यह है कि जनवरी, 2020 में बुडापेस्ट यूरोपियन वाटर पोलो चैम्पियनशिप और उसके बाद मई, 2020 में एलईएन यूरोपियन एक्वेटिक्स चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा।

इसके अलावा जून, 2020 में अलग से लेक ब्लाटोन में यूरोपियन ओपन वाटर स्विमिंग चैम्पियनशिप का आयोजन भी होगा।

इस समय बुडापेस्ट में मौजूद हंगरी ने शनिवार को एलईएन ब्यूरो के सामने पहले यूरोपियन हाई डाइविंग चैम्पियनशिप के आयोजन के पेशकश भी रखी।

एलईएन ने इसके अलावा यूरोपियन डाइविंग चैम्पियनशिप-2017 की मेजबानी कीव को सौंपी। यह यूक्रेन में आयोजित होने वाला पहला यूरोपियन एक्वेटिक्स टूर्नामेंट होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493