यूरोपीयन हायर एजुकेशन फेयर में 26 देशों की भागीदारी

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय यूरोपीयन हायर एजुकेशन मेले में यूरोपीय संघ के 26 सदस्य देशों के 100 से अधिक उच्च शिक्षा संस्थान हिस्सा ले रहे हैं।

इस मेले का उद्घाटन आज नई दिल्ली में विदेश मामलों के राज्यमंत्री एम.जे अकबर ने किया। इस मौके पर मानव संसाधन मंत्रालय के सदस्य सचिव एआईसीटीई डॉ. ए.पी मित्तल और भारत के लिए यूरोपीय संघ के राजदूत टोमाज कोजलोवस्की भी मौजूद थे।

यह मेला विदेश में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले भारतीय विद्यार्थियों को बताएगा कि यूरोप में पोस्ट ग्रेजुएट एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए उच्च गुणवत्ता के कौन से विकल्प मौजूद हैं।

मेले में 125 से ज्यादा प्रदर्शकों ने हिस्सा ले रहे हैं जिनमें संयुक्त राष्ट्र के 26 सदस्य देशों से विश्व रैंकिंग के विश्वविद्यालय, दूतावास और उच्च शिक्षा संस्थान शामिल हैं।

इस मौके पर एम.जे अकबर ने बताया, “हमें गर्व है कि हमें इस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। भारत और यूरोप न केवल सबसे बड़े लोकतंत्र हैं बल्कि एक जैसे मूल्यों को भी साझा करते हैं।”

उन्होंने यूरोपीय संघ, भारत की इस शैक्षणिक साझेदारी पर बात करते हुए कहा कि यह साझेदारी भारत और यूरोप के ज्ञान केंद्रों के बीच मौजूद अंतराल को दूर करेगी।

मानव संसाधन मंत्रालय के सदस्य सचिव एआईसीटीई डॉ ए.पी मित्तल ने कहा,”इस कार्यक्रम में शामिल होना हमारे लिए गर्व की बात है। यूरोप कई वर्षो से तकनीकी शिक्षा का केंद्र रहा है। ऐसे में यूरोप और भारत के बीच यह साझेदारी न केवल ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगी बल्कि भविष्य में नवाचार को भी प्रोत्साहित करेगी।”

मेला भारतीय विद्यार्थियों को यूरोप, ईयू द्वारा वित्तपोषित एवं सदस्य राज्यों में पढ़ने लिए छात्रवृति के अवसरों के बारे में भी जानकारी देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493