यूरोप पहुंचने के प्रयास में 4,700 शरणार्थियों की मौत : आईओएम

जेनेवा, 30 नवंबर (आईएएनएस)। भूमध्य सागर पार करके यूरोप पहुंचने के प्रयास में वर्ष 2016 में करीब 4,700 शरणार्थियों की डूबने के कारण मौत हो गई। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने यह कहा है।

आईओएम ने मंगलवार को कहा, “पिछले वर्ष इसी अवधि में मरने वालों की तुलना में यह संख्या काफी ज्यादा है। पिछले साल 30 नवंबर तक इसी प्रयास में 3,565 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के मरने की खबर मिली थी।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस लिहाज से 2016 यूरोप पहुंचने का प्रयास कर रहे शरणार्थियों के लिए काफी घातक रहा है।

इस साल यूरोप पहुंचने के प्रयास में जान गंवाने वाले शरणार्थियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है, लेकिन यूरोप पहुंचने में सफल होने वाले शरणार्थियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

आईओएम के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार इस साल समुद्र के रास्ते 348,664 शरणार्थी यूरोप पहुंचे हैं, जबकि पिछले साल इस समय तक यह आंकड़ा 883,393 था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493