भोपाल, 30 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार की सुबह ठंड का असर है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार की सुबह हवाओं में घुली ठंडक ने ठिठुरन बना रखी है, लेकिन मौसम साफ होने से खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में बैतूल सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में ग्वालियर व चंबल संभाग के कई हिस्सों में कोहरा छा सकता है।
राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13़.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14.1 डिग्री, ग्वालियर का 10 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.6 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath