नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक, 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक, 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्की धुंध के साथ आसमान साफ रहा।”
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया।
यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
dharmpath.com dharmpath