संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने संवाददाताओं से कहा कि रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन, अस्वस्थ जीवन शैली और लोगों की पर्यावरण से दूरी जैसे कारक भी सूचीबद्ध किए गए हैं, जो तेजी से यूरोपीय क्षेत्र में मानव स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ‘ग्लोबल एन्वायरमेंट आउटलुक’ नामक यह रिपोर्ट यूएनईपी और यूरोप के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग (यूएनईसीई) ने यूरोपीय पर्यावरण एजेंसी (ईईए) की मदद से तैयार की है।
उन्होंने कहा, “वायु प्रदूषण इस समय क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा स्वास्थ्य जोखिम है। ईयू (यूरोपीय संघ) की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वायु प्रदूषण के तय मानकों से उच्च स्तरों का सामना कर रही है।”
क्षेत्र में 2012 में बाहरी दूषित वायु गुणवत्ता के कारण 5,00,000 से अधिक और घर के अंदर की दूषित हवा के कारण 1,00,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन मानव और पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा जोखिम है और यह समूचे यूरोपीय क्षेत्र के सतत विकास को प्राप्त करने के लिए सबसे बड़ी बाधाओं में से है।
dharmpath.com dharmpath