वेनेजुएला के सार्वजनिक प्रसारक वीटीवी की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, सीएएनटीवी के अध्यक्ष मैनुएल फर्नाडीज ने बताया, “सभी प्रशिक्षु शनिवार को चीन जाएंगे, जहां उन्हें सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के विकास व नवाचार का प्रशिक्षित दिया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के प्रशिक्षुओं को हुआवे जैसी चीन की दिग्गज दूरसंचार कंपनियों से सीखने का मौका मिलेगा। वेनेजुएला ने हुआवे के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर कई करार किए हैं।
फर्नाडीज ने यह भी कहा कि वेनेजुएला की तेल आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए चीन के साथ सहयोग करना महत्वपूर्ण है जो तेल की गिरती कीमतों की वजह से प्रभावित हुई है।
उन्होंने कहा, “ज्ञान संप्रभुता और आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है।”
dharmpath.com dharmpath