यूरो कप फाइनल के लिए पुर्तगाल से जुड़े पेपे

पेरिस, 9 जुलाई (आईएएनएस)। पुर्तगाल फुटबाल टीम के डिफेंडर पेपे ने यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप-2016 के फाइनल की तैयारी के लिए शनिवार को टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और फ्रांस के खिलाफ रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में भी वह खेल सकते हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड में हमवतन स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ खेलने वाले डिफेंडर पेपे को क्वार्टर फाइनल में पोलैंड के खिलाफ मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो गई थी।

इसी चोट के कारण वह सेमीफाइनल में वेल्स के खिलाफ नहीं खेल पाए थे।

पेपे पुर्तगाल की टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। टीम के कोच फर्नाडो सांतोस ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर लीडर बताया।

पुर्तगाल को अपने पहले यूरो कप खिताब का इंतजार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493