यूरो कप में अब तक रोनाल्डो से बेहतर रहे बेल : माराडोना

मार्सेली (फ्रांस), 6 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेटीना के महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना ने बुधवार को कहा कि वेल्स के गैरेथ बेल ने यहां जारी यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप में अपनी टीम के लिए पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो से कहीं अधिक योगदान दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, माराडोना का यह बयान लियोन में पुर्तगाल और वेल्स के बीच होने वाले यूरो कप के सेमीफाइनल मैच से ठीक पहले आया है।

समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया में अपने आलेख में माराडोना ने लिखा है, “यह मैच रियल मेड्रिड के दो स्टार स्ट्राइकरों के बीच होना है।”

उन्होंने बताया कि बेल और रोनाल्डो की अपनी-अपनी योग्यता है और दोनों ही स्पीड के साथ गेंद पर काबू पा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि वेल्स के बेल और पुर्तगाल के रोनाल्डो अग्रणी स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के लिए साथ-साथ खेलते हैं।

माराडोना का मानना है कि बेल और रोनाल्डो का योगदान हमेशा ही महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि यह दोनों किसी भी मैच में अंतर पैदा कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493