लंदन, 2 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड फुटबाल टीम के पूर्व खिलाड़ी माइकल ओवन ने गुरुवार को कहा कि आने वाले यूरो कप में इंग्लैंड को बिना डरे खेलना चाहिए।
रॉय हॉजसन के मार्गदर्शन वाली इंग्लैंड 11 जून को रूस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद वह वेल्स और स्लोवाकिया के खिलाफ खेलेगी।
बीबीसी ने ओवन के हवाले से कहा, “भूल जाएं की कौन हमारे लिए खतरा बन सकता है। हर खिलाड़ी को हमेशा वो एक व्यक्ति बनने के डर रहता है जिसके बारे में मैच के बाद सब चर्चा करेंगे और इसी कारण व्यक्ति का नजरिया स्वार्थी हो जाता है। इसके बाद आप अपने आप को व्यक्त नहीं कर पाते हैं और कुछ नया भी नहीं कर पाते हैं।”
उन्होंने कहा, “वह एक ही शख्स होगा जिसके बारे में सभी लोग चर्चा करेंगे चाहे वो मीडिया हो या और कोई हो, लेकिन आपको इससे बड़ा सोचना है। इससे परेशान नहीं होना है और वही करना है जो टीम के लिए अच्छा हो।”
dharmpath.com dharmpath