नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार और अमेरिकी सरकार की आधिकारिक एजेंसियों ने गुरुवार को आतंकवादी जांच सूचना के आदान-प्रदान से संबंधित एक व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए।
यहां गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इस व्यवस्था पर केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि और भारत में अमेरिका के राजूदत रिचर्ड वर्मा ने हस्ताक्षर किए।
इस व्यवस्था के अनुसार दोनों पक्ष निर्दिष्ट संपर्क बिंदुओं के जरिए आतंकवाद से संबंधित जांच सूचना घरेलू कानूनों एवं नियमों के तहत एक दूसरे से साझा करेंगे।
इस व्यवस्था से भारत और अमेरिका के बीच आतंकवाद का मुकाबला करने में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
dharmpath.com dharmpath