ऊर्जा सुरक्षा में सहयोग पर भारत, अमेरिका के बीच समझौता

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर गुरुवार को भारत और अमेरिका के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। भारत सरकार की ओर से बिजली मंत्रालय के सचिव पीके पुजारी और भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा ने अमेरिका की ओर से इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक पुजारी ने कहा कि भारत और अमेरिका पहले से ही कुछ क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं। इस समझौता ज्ञापन से सहयोग के क्षेत्र को बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह न सिर्फ और अधिक घनिष्ठता से काम के लिए ढांचा उपलब्ध कराएगा बल्कि हमारे लोगों की बेहतरी तथा भारत में काम कर रहीं अमेरिकी कंपनियों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करेगा। भारत सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए रिचर्ड वर्मा ने कहा कि समझौता ज्ञापन सहयोगात्मक कार्यों को गति देगा, जिसकी जरूरत ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में है।

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में सहयोग को द्विपक्षीय सहयोग के जरिए स्थायी वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त पहल करना है। इन गतिविधियों का मकसद शोध और विकास जैसे नवाचारों को शामिल करना, स्वैच्छिक और पारस्परिक सहमति के आधार पर प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, दोनों देशों में स्वच्छ प्रौद्योगिकी की तैनाती, वैश्विक स्तर पर ग्रीन हाउस गैसों के उर्त्सजन को रोकना और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493