यूरो कप में नहीं खेल सकेंगे मैथ्यू

पेरिस, 31 मई (आईएएनएस)। सेंटर बैक जेरेमी मैथ्यू चोट के कारण अगले महीने फ्रांस में होने वाले यूरो कप में अपने देश फ्रांस के लिए नहीं खेल सकेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 32 साल के मैथ्यू ने अपने देश के लिए पांच मैच खेले हैं और वह बीते रविवार को सेविला के साथ हुए कोपा डेर रे मैच के दौरन चोटिल हो गए थे। बार्सिलोना ने सेविला को हराकर कोपा डेर रे खिताब पर कब्जा किया था।

फ्रांस के कोच दिदिर डेसचैम्प्स ने शुरुआत में कहा था कि स्पेन के क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मैथ्यू सिर्फ शुरुआती मैचों में फ्रांस के लिए नहीं खेल सकेंगे लेकिन नए स्कैन के बाद कोच ने अपना मन बदल लिया।

इसके बाद कोच ने लियोन के लिए खेलने वाले कैमरून में जन्मे 22 साल के सैमुएल उमितिति को मैथ्यू के स्थान पर स्टैंड बाई की सूची में डाल दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493