मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में सैन्यकर्मी का किरदार निभा चुके अभिनेता हैरी तनग्री अब विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘जुनूनियत’ में आर्मी कैप्टन की भूमिका में नजर आएंगे।
यह दूसरी बार है जब हैरी और विवेक साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म ‘फ्रीडम’ में साथ काम किया था। हालांकि यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है।
हैरी ने कहा, “विवेक सर बेहतरीन निर्देशक हैं और उनके साथ काम की कई अच्छी यादें जुड़ी हैं। वह पहले ऐसे निर्देशक हैं, जिन्होंने मुझे फिल्म ‘फ्रीडम’ में मुख्य अभिनेता की भूमिका दी। हालांकि यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है।”
उन्होंने कहा, “फिल्म ‘फ्रीडम’ की शूटिंग विवेक की हालिया रिलीज फिल्म ‘बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम’ के बाद हुई। मैं खुश हूं कि मुझे एक बार फिर ‘जुनूनियत’ में उनके साथ काम करने का मौका मिला।”
फिल्म ‘जुनूनियत’ में अपनी भूमिका के बारे में हैरी ने कहा, “विवेक सर ने मुझे फोन किया और ‘जुनूनियत’ की पेशकश की। उन्हें फिल्म ‘फ्रीडम’ में मेरा अभिनय अच्छा लगा था। मैंने तुरंत उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, क्योंकि यह नया और रोमांचक था।”
फिल्म में पुलकित सम्राट और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। यह 24 जून को रिलीज होगी।
हैरी आगामी फिल्म ‘है अपना दिल तो आवारा’ और ‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी दिखाई देंगे।
dharmpath.com dharmpath