मेड्रि़ड, 11 जून (आईएएनएस)। बार्सिलोना फुटबाल क्लब और स्पेन के पूर्व कप्तान कार्ल्स पुयोल को उम्मीद है कि उनका देश फ्रांस में जारी यूरो 2016 के फाइनल में कदम जरूर रखेगा।
विसेंट डेल बोस्की की टीम को एक बार फिर इस खिताब पर कब्जा जमाने की आशा होगी। इससे पहले स्पेन ने 2012 में यूक्रेन और पोलैंड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की थी।
वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, कार्ल्स ने कहा, “मुझे आशा है कि स्पेन कम से कम यूरो 2016 के फाइनल तक पहुंचेगा और जीतेगा। यह सब खिलाड़ियों की शारीरिक स्थिति पर निर्भर है, क्योंकि इनमें से ज्यादातर काफी लंबा सत्र खेलकर इस टूर्नामेंट में आए हैं।”
कार्ल्स ने कहा, “हमारे पास काफी अच्छी टीम है और खिलाड़ी हैं। सामान्य बदलाव तो जीवन का नियम है, जैसे कि आप जानते हैं। टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव है।”
dharmpath.com dharmpath