Monday , 29 April 2024

Home » खेल » यूरो 2016 के लिए रूसी फुटबाल टीम की घोषणा 19 मई को

यूरो 2016 के लिए रूसी फुटबाल टीम की घोषणा 19 मई को

मॉस्को, 8 मई (आईएएनएस)। यूरोपियन चैम्पियनशिप 2016 के लिए रूस की फुटबाल टीम की घोषणा 19 मई को होगी।

टीम के मुख्य कोच लियोनिद स्लुत्स्के ने यह जानकारी दी है।

रूस की समाचार एजेंसी तॉस के अनुसार, कोच ने शनिवार को कहा, “यूरो 2016 के लिए टीम की घोषणा 19 मई को होगी।”

यूईएफए यरोपियन चैम्पियनशिप 2016 को आमतौर पर यूरो 2016 के नाम से भी जाना जाता है। इसका आयोजन फ्रांस में 10 जून से 10 जुलाई तक होगा।

इस टूर्नामेंट में ग्रुप स्तर पर रूस का सामना 11 जून को इंग्लैंड से, 15 जून को स्लोवाकिया से और 20 जून को वेल्स से होगा।

यूरो 2016 के लिए रूसी फुटबाल टीम की घोषणा 19 मई को Reviewed by on . मॉस्को, 8 मई (आईएएनएस)। यूरोपियन चैम्पियनशिप 2016 के लिए रूस की फुटबाल टीम की घोषणा 19 मई को होगी। टीम के मुख्य कोच लियोनिद स्लुत्स्के ने यह जानकारी दी है।रूस क मॉस्को, 8 मई (आईएएनएस)। यूरोपियन चैम्पियनशिप 2016 के लिए रूस की फुटबाल टीम की घोषणा 19 मई को होगी। टीम के मुख्य कोच लियोनिद स्लुत्स्के ने यह जानकारी दी है।रूस क Rating:
scroll to top