मेड्रिड, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने यूरो-2016 के लिए क्वालीफाई करने की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए क्वालीफायर टूर्नामेंट में स्लोवाकिया को 2-0 से हरा दिया।
इस जीत के साथ स्पेन ग्रुप-सी में शीर्ष पर पहुंच गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्पेन क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक मैच हारा है। स्लोवाकिया की भी यह पहली हार रही।
जॉर्डी अल्बा ने हेडर के जरिए स्पेन के शुरू में ही बढ़त दिला दी। अल्बा ने मैच के पांचवें मिनट में डेविड सिल्वा के पास पर यह शानदार गोल किया।
मैच के 30वें मिनट में डिएगो कोस्टा को बाधित करने के कारण स्लोवाकिया के खिलाफ पेनाल्टी कॉर्नर दे दिया गया, जिस पर आंद्रेस इनिएस्ता ने गोल कर स्पेन की बढ़त 2-0 कर दी।
दो गोल से बढ़त हासिल करने के बाद स्पेनिश टीम अपने चिर-परिचित टिकी-टाका स्टाइल में खेलने लगी और छोटे-छोटे पास के जरिए गेंद पर कब्जा बनाए रखा।
dharmpath.com dharmpath