यूरो 2016 जीतना बड़ी बात होगी : कासिलास

मेड्रिड, 1 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन की फुटबाल टीम के गोलकीपर और कप्तान इकेर कासिलास का मानना है कि लगातार तीसरी बार यूरो कप खिताब जीतना अद्भुत होगा।

1960 में यूरो कप की शुरुआत से स्पेन पहला ऐसा देश रहा है जो खिताब बचाने में कामयाब रहा है। स्पेन 2008 और 2012 में खिताब अपने नाम कर चुका है।

गोल डॉट कॉम ने सोमवार को कासिलास के हवाले से लिखा, “तीसरी बार खिताब जीतना वाकई अद्भुत होगा। यह मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं।”

रियल मेड्रिड क्लब के कप्तान रह चुके कासिलास ने कहा है कि मेजबान फ्रांस जीत का प्रबल दावेदार है। उन्होंने साथ ही दूसरे देशों से सावधान रहने की बात भी कही है।

उन्होंने कहा, “मैं फ्रांस को जीत का दावेदार मानता हूं। आपको हालांकि इटली, जर्मनी जैसी टीमों से भी बच कर रहना होगा। क्रोशिया की टीम कप में छुपी रुस्तम साबित हो सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493