यूरो 2016 : बेल्जियम को हराकर वेल्स पहुंचे सेमीफाइनल में

लिली (फ्रांस), 2 जुलाई (आईएएनएस)। एश्ले विलियम्स, रोबसन कानू और सैम वोक्स के गोल की बदौलत वेल्स ने यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

लिली मेट्रोपोले में हुए इस मुकाबले में बेल्जियम को 1-3 से हराकर वेल्स ने पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल दौर में प्रवेश किया है।

मुकाबले की शुरुआत में हालांकि, 13वें मिनट में बेल्जियम की ओर से पहला गोल दागा गया था, जिसे रादजा नैगोलन ने डाला था।

इसकी प्रतिक्रिया ने वेल्स ने भी फुर्ती दिखाते हुए 31वें मिनट में गोल दागा और मुकाबला 1-1 से बराबर किया। टीम के लिए विलियम्स ने पहला गोल दागा।

मध्यांतर के बाद वेल्स ने बेल्जियम की टीम पर दबाव डालना शुरू किया और 55वें मिनट में कानू ने टीम के लिए दूसरा और 86वें मिनट में वोक्स ने तीसरा गोल दागा और 3-1 से जीत हासिल की।

इस जीत के साथ वेल्स ने पहली बार किसी बड़े स्तर पर आयोजित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493