यूरो 2016 में जर्मनी के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं : मुलर

मार्सेली, 20 जून (आईएएनएस)। जर्मनी के फारवर्ड थॉमस मुलर ने कहा कि उन्हें टीम में और भी आत्मविश्वास की जरूरत है।

उन्होंने हालांकि, यह भी कहा कि कई दर्शक पेरिस में जारी यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में जर्मनी की टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं।

टूर्नामेंट के ग्रुप-सी में जर्मनी ने दो मुकाबले खेले हैं। जिसमें पहले मुकाबले में उसने यूक्रेन को 2-0 से हराया, वहीं दूसरा मुकाबला पोलैंड के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ हुआ।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एवियान शहर में हुए एक संवाददाता सम्मेलन में बायर्न म्यूनिख के फारवर्ड ने कहा कि जर्मनी के हर ओर से प्रशंसा तभी मिलेगी, जब वह बड़े गोल अंतर से जीत हासिल करेगा। जैसे 2014 विश्व कप के सेमीफाइनल में ब्राजील के खिलाफ मिली 7-1 से जीत।

मुलर ने यह स्वीकार किया है कि वह यूरो में टीम के लिए अब तक कोई भी गोल न हासिल कर पाने से खुश नहीं हैं।

जर्मनी का मुकाबला मंगलवार को उत्तरी आयरलैंड से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493