यूरो 2016 में नहीं खेल पाएंगे चोटिल कोम्पानी

मैनचेस्टर, 8 मई (आईएएनएस)। बेल्जियम की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान विन्सेंट कोम्पानी ने खुलासा किया है कि वह चोटिल होने के कारण आगामी यूरोपियन चैम्पियनशिप में शामिल नहीं हो पाएंगे।

मैनचेस्टर सिटी के लिए कोम्पानी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के इस सत्र में केवल 14 मुकाबले खेले। पिछले वर्ष सितम्बर में हुई पिंडली की चोट के कारण वह अधिक मुकाबलों में नहीं खेल पाए।

कोम्पानी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा कि फ्रांस में होने वाले यूरो 2016 में अपनी टीम के साथ शामिल नहीं हो पाएंगे।

बेल्जियाई राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान ने फेसबुक पेज पर लिखा, “मुझे यूरो में शामिल न होने की कमी खलेगी। मेरे लिए यह काफी दुख की खबर है। मैं अपने आप के लिए यहां बुरा महसूस कर रहा हूं और अपने करियर के लिए डर महसूस हो रहा है।”

कोम्पानी ने कहा, “मैं शांत और सकारात्मक रहने की कोशिश करूंगा। अपने पथ पर चलना जारी रखूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493