सुबह की उड़ान के लिए तैयार नहीं शाहरुख

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा कि वह सुबह की उड़ान के लिए तैयार नही हैं, इसका कारण सूरज की किरणें हैं।

शाहरुख ने ट्विटर पर अपनी ऐसी तस्वीर साझा की, जिसमें उनके चेहरे पर सूरज की रोशनी पड़ती दिखाई दे रही है।

इसका शीर्षक उन्होंने लिखा, “यहां तक कि सूरज की किरणों का एक चुंबन भी सुबह की उड़ान को जायज नहीं ठहराता है।”

फिल्म ‘फैन’ के अभिनेता शाहरुख अब ‘रईस’ के लिए तैयार हैं। यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493