नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। माइक्रोमैक्स के उप ब्रांड यू ने मंगलवार को देश में यूनीकॉर्न स्मार्टफोन लांच किया।
मैगनीशियम, एल्यूमीनियम और मैंगनीज अलॉय वाली बॉडी वाला यह फोन अगले एक महीने तक फ्लिपकार्ट पर 12,999 रुपये मूल्य में उपलब्ध रहेगा। उसके बाद फोन की कीमत 14,999 रुपये हो जाएगी।
फोन की प्री-बुकिंग मंगलवार से शुरू हो रही है। इसकी बिक्री सात जून से शुरू होगी। यह रश सिल्वर, ग्रेफाइट और सीमित रश गोल्ड रंगों में उपलब्ध है।
फोन की प्रमुख खासियतों में है 2.5 डी कव्र्ड ग्लास युक्त फुल एचडी आईपीएस 5.5 इंच अल्ट्रा थिन बेजेल डिस्प्ले, एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम (जिसे कंपनी एंड्रॉयड ऑन स्टेरॉयड कहती है), 1.8 गीगाहट्र्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी10 प्रोसेसर, 4जीबी रैम, 32 जीबी ऑनबोर्ड मेमोरी और सोशल ड्राइव पर 32 जीबी मेमोरी। फोन की मेमोरी माइक्रोएसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
फोन का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सेल का है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। फ्रंट कैमरा पांच मेगापिक्सेल का है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है, जो 0.2 सेकंड में फोन को चालू करने में सक्षम है।
कंपनी के दावे के मुताबिक, 4,000 एमएएच बैटरी की बदौलत एक बार चार्ज करने पर यह चार दिनों तक चल सकता है।
8.5 मिलीमीटर पतले फोन में एक साथ दो सिम लगाए जा सकते हैं।
कैब सेवा की सुविधा देने के लिए कंपनी ने इक्सिगो, ओला और उबर के साथ साझेदारी की है। लाइब्रेट फीचर जहां डॉक्टर का चुनाव करने में मदद कर सकता है, वहीं स्कैंडिड कंपेरिजन शॉपिंग में मदद करता है।
कंपनी ने यू वॉलेट भी लांच किया, जिसका उपयोग भुगतान करने में किया जा सकता है।
फोन में मौजूद एमआई गैलरी फीचर के जरिए उपभोक्ता अपने कंटैक्ट के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर सकता है।
dharmpath.com dharmpath