यू-17 फीफा विश्व कप का प्रचार करेंगे गांगुली

कोलकाता, 14 अगस्त (आईएएनएस)। शीतल पेय कंपनी कोका-कोला ने फुटबाल और भारत में होने वाले अंडर-17 फीफा विश्व कप के प्रचार के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के साथ करार किया है।

गांगुली के साथ कोका-कोला ने तीन साल का करार किया है। जो 2017 तक चलेगा।

बहुराष्ट्रीय कंपनी कोका-कोला फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फीफा के प्रायोजकों में से एक है और यह 2017 यू-17 विश्व कप का एक साझेदार भी है।

कंपनी के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “सौरव गांगुली फुटबाल में हमारे प्रयासों और फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए हमारी योजनाओं का नेतृत्व करेंगे।”

प्रवक्ता ने हालाकि इस बात को साफ कर दिया है कि फीफा गांगुली की नियुक्ति में शामिल नहीं है क्योंकि उनकी कंपनी ने गांगुली के साथ करार किया है।

कंपनी का इससे पहले पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से करार था जो पिछले साल समाप्त हो गया और अब उन्होंने सचिन की जगह सौरव गांगुली को लिया है।

सौरव गांगुली इससे पहले साल 1997 और 2000 के बीच इसी कंपनी के साथ ब्रांड एंबेसेडर के तौर पर जुड़े थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493