वॉशिंगटन, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा इन दिनों मैसाचुसेट्स के मार्थाज विनयार्ड द्वीप में छुट्टियां बिता रहे हैं, जहां वह भारतीय मूल की पुलित्जर पुरस्कार विजेता अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिड़ी का उपन्यास ‘द लोलैंड’ पढ़ रहे हैं।
झुंपा का यह उपन्यास 1960 के दशक के कलकत्ता की पृष्ठभूमि में पले-बढ़े दो भाइयों की कहानी पर आधारित है, जिनमें से एक भाई दूसरे के मारे जाने के बाद उसकी गर्भवती विधवा से शादी कर अमेरिका रवाना हो जाता है।
झुंपा के उपन्यास के अतिरिक्त ओबामा अपने साथ पांच अन्य किताबें भी ले गए हैं, जिनमें जेम्स सॉल्टर की ‘ऑल देट इज’, एंथ दोएर की ‘ऑल द लाइट वी केननॉट सी’, एलिजाबेथ कोलबर्ट की ‘दि सिक्स्थ एक्सटिंक्शन’, ता-नेहिसी कोट्स की ‘बिटवीन द वर्ल्ड एंड मी’ और रोन चेर्नो की ‘वॉशिंगटन : ए लाइफ’ शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath