कोलकाता, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप में हिस्सा ले रही नाइजर की टीम में सबसे ज्यादा ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी जन्मतिथि कट ऑफ डेट (एक जनवरी 2000) के बराबर है।
वहीं गिनिया की टीम इस विश्व कप की सबसे युवा टीम है।
डिफेंडर इस्माएल इस्साका से लेकर मिडफील्डर हाबिबोयू सोफियाने को मिलाकर नाइजीरियाई टीम में कुल पांच खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी जन्मतिथि विश्व कप की कट ऑफ डेट है। बाकी के तीन खिलाड़ियों में युकोउबा अबोउबाकार, जेएस ताहोउआ, डिफेंडर राचिड सोउमाना के नाम शामिल हैं।
नाइजर उन तीन टीमों में से एक है, जो इस साल अंडर-17 विश्व कप में पदार्पण कर रही हैं। इसके अलावा मेजबान भारत और न्यू कैलेडोनिया विश्व कप में पदार्पण कर रही हैं।
नाइजर के अलावा कोस्टा रिका के मिडफील्डर आंद्रेस हर्नाडेज, जर्मनी के फॉरवर्ड निकोलस कुएहन की जन्मतिथि भी कट ऑफ डेट के समान है।
इराक के मिडफील्डर अब्बास अली, कोरिया के चा क्वांग के नाम भी इसी फेहरिस्त में शामिल हैं। तुर्की के डिफेंडर साहान अकुज भी इसी सूची का हिस्सा हैं।
अगर टूर्नामेंट के सबसे युवा खिलाड़ी की बात की जाए तो गिनी के डिफेंडर इस्सिागा कामारा सबसे युवा हैं। उनकी जन्मतिथि 20 दिसंबर 2002 है।
गिनी की टीम में दो और नए खिलाड़ी हैं। फांड्जे टूरे का जन्म एक नवंबर 2002 को हुआ, जबकि गोलकीपर इब्राहिम स्याला का जन्म सात दिसंबर 2002 को हुआ है।
गिनी उन छह टीमों में शामिल है, जिन्होंने 1985 में फीफा अंडर-17 विश्व कप के पहले संस्करण में हिस्सा लिया था। उसके अलावा पहले संस्करण में हिस्सा लेने वाली टीमों में ब्राजील, जर्मनी, मैक्सिको, अमेरिका और कोस्टा रिका थीं।
गिनी उसी टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रही थी।
dharmpath.com dharmpath