यू-19 विश्व कप : वेस्टइंडीज ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

मीरपुर (ढाका), 14 फरवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने रविवार को भारत के साथ जारी आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराया था जबकि वेस्टइंडीज ने मेजबान बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

टीमें :

भारत : ऋषभ पंत, इशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, सरफराज खान, अरमान जाफर, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, मयंक डागर, राहुल बाथम, अवेश खान और खलील अहमद।

वेस्टइंडीज : गिर्डन पोप, तेविन इमलाक, शिमरॉन हेटमेयर, केसी कार्टी, शामार स्प्रिंगर, जेड गोली, कीमो पॉल, माइकल फ्रीयू, रेयान जॉन, अलजारी जोसफ और केमार होल्डर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493