विशाखापट्टनम, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं और अब भारत की निगाह सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
भारत ने रांची में शुक्रवार को हुए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को 69 रनों से करारी शिकस्त दे कर श्रंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है। पुणे में हुआ पहला टी-20 मैच भारत हार गया था।
दूसरे टी-20 मैच में भारत ने अपनी मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर श्रीलंका के गेंदबाजों को पस्त कर दिया था।
यह सीरीज एशिया कप (टी-20 फॉरमेट) और आगामी विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से अहम है। श्रीलंका के लिए भी यह सीरीज अहम है क्योंकि वह बिल्कुल युवा टीम के साथ खेल रही है।
टीमें (संभावित) -:
भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, पवन नेगी, आशीष नेहरा।
श्रीलंका : दिनेश चांडिमल (कप्तान/विकेटकीपर), दुष्मांथा चमीरा, निरोशान डिकवेला, बीनूरा फर्नाडो, दिल्हारा फर्नाडो, आसेला गुणारत्ने, दनुष्का गुणाथिलाका, चमारा कापुगेदरा, थिसारा परेरा, कासुन रजिथा, सचित्र सेनानायके, दासुन शनाका, मिलिंडा सिरिवर्देना, जेफ्री वांडरसे।
dharmpath.com dharmpath