अमेरिका के एसोसिएट जस्टिस एंटोनिन का निधन

ह्यूस्टन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के शीर्ष न्यायालय के एसोसिएट जस्टिस एंटोनिन स्कैलिया का शनिवार को अमेरिका के टेक्सास राज्य के एक रिसॉर्ट में निधन हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ह्यूस्टन के सबसे बड़े समाचारपत्र ‘ह्यूस्टन क्रॉनिकल’ के हवाले से कहा कि एंटोनिन (79) शुक्रवार को दक्षिण मार्फा के बिग बैंड इलाके के किबोलो क्रीक रैंच रिसॉर्ट आए थे और यहां एक निजी पार्टी में शामिल हुए। वह शनिवार सुबह नाश्ते की मेज पर नहीं दिखे, तो उनका एक परिचित उन्हें देखने उनके कमरे में गया और वहां उन्हें मृत पाया।

एक संघीय अधिकारी ने कहा कि कमरे में किसी तरह की हाथापाई या अनहोनी का कोई सबूत नहीं मिला। एंटोनिन की मौत की वजह प्राकृतिक लग रही है।

अमेरिका की शीर्ष अदालत के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने शनिवार को एंटोनिन के निधन की पुष्टि की।

व्हाइट हाउस की ओर से शनिवार को कहा गया कि राष्ट्रपति बराक ओबामा को जस्टिस एंटोनिन के निधन के बारे में सूचित कर दिया गया है। ओबामा ने एंटोनिन के परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

ओबामा इस वक्त कैलिफोíनया में छुट्टियों पर हैं।

एंटोनिन का जन्म 1936 में न्यूजर्सी के ट्रेंटन शहर में हुआ था। 1986 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने उनकी उच्च न्यायालय में नियुक्ति की थी।

वह शीर्ष अदालत में सबसे लंबी सेवा देने वाले न्यायाधीश हैं। उन्हें गर्भपात का विरोध करने और दोषी को मृत्युदंड देने का समर्थन करने के लिए जाने जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493