येचुरी ने मोदी के ‘फासीवादी रवैये’ की निंदा की

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सदस्यों के सवालों का जवाब देने से इनकार करके संसद की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

येचुरी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री ने संसद में बहस के दौरान उठाए गए एक भी मुद्दे पर जवाब देने से इनकार करके संसद की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।”

येचुरी ने कहा, “उन्होंने संसदीय लोकतंत्र की गरिमा को बेहद निम्न स्तर पर गिरा दिया है। फासीवादी रवैया जवाबदेही का विकल्प नहीं है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493