येदियुरप्पा के बरी होने से कांग्रेस हतप्रभ

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बी.एस.येदियुरप्पा को रिश्वतखोरी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत द्वारा बरी किए जाने के फैसले को कांग्रेस ने बुधवार को ‘चौंकानेवाला’ करार दिया।

कांग्रेस नेता संजय झा ने आईएएनएस से कहा, “हम इस बात से हैरान हैं कि गंभीर आरोपों के खिलाफ सीबीआई को पुख्ता सबूत मुहैया कराए गए थे, जिसकी पूरी तरह अनदेखी की गई। यह स्पष्ट तौर पर राजनीतिक प्रभाव का मामला है।”

झा ने कहा, “मोदी सरकार के तहत सीबीआई कन्विनियंट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन बन चुकी है, उसी तरह जैसे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) नमो इन्वेस्टिगेशन एजेंसी बन गई।”

भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “वर्तमान में, जांच करने और सबूत जुटाने वाली एजेंसियां अपने काम में बुरी तरह से नाकाम हो गई हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि यह सब राजनीतिक प्रभाव के तहत हो रहा है।”

झा ने कहा कि येदियुरप्पा की असली परीक्षा जनता की अदालत में होगी।

वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है।

भाजपा सचिव श्रीकांत शर्मा ने आईएएनएस से कहा, “हम खुश हैं कि अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया है।”

शर्मा ने कहा, “उन्होंने पहले ही कहा था कि उनके खिलाफ मुकदमा राजनीति से प्रेरित है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493