येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक नहीं

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर बी.एस.येदियुरप्पा के शपथ ग्रह समारोह पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

येदियुरप्पा कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को सुबह 9.00 बजे राजभवन में शपथ लेंगे।

न्यायाधीश ए.के.सीकरी के नेतृत्व वाली पीठ ने कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) की येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक वाली याचिका पर येदियुरप्पा से जवाब मांगा है।

इस मामले में अगली सुनवआई शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे होगी।

गौरतलब है कि राज्यपाल वजुभाई वाला ने भाजपा को सरकार बनाने का न्यौता दिया था, जिसके खिलाफ कांग्रेस और जेडीएस ने सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया था। इस पर न्यायालय ने देर रात सुनवाई शुरू की।

राज्यपाल ने येदियुरप्पा को बहुमत सिद्ध करने के लिए 15 दिनों का समय दिया है।

कर्नाटक में 222 सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें से भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37 सीटें मिली थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493