‘ये रिश्ता क्या..’ की टीम जाएगी हांगकांग

मुंबई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले करण मेहरा और हीना खान सहित धारावाहिक की पूरी टीम आने वाली कड़ियों की शूटिंग के लिए हांगकांग रवाना होगी।

यह विदेश में धारावाहिक की तीसरी शूटिंग होगी। इससे पहले धारावाहिक की शूटिंग बैंकॉक और केप टाउन में भी हो चुकी है।

एक सूत्र ने बताया, “शो में नक्श (रोहन मेहरा) जिस लड़की के साथ शादी करने वाले हैं, उसका प्रवेश होगा। इसमें उसे नक्श का दोस्त बताया जाएगा। वहीं नैतिक (करण) और अक्षरा (हिना) हांगकांग में एक बार फिर रोमांस करते नजर आएंगे।”

फिलहाल यह तय नहीं है, जिस लड़की से नक्श मिलेंगे, उसका किरदार कौन निभा रही हैं?

स्टार प्लस पर इन कड़ियों का प्रसारण अक्टूबर में होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493