‘ये है मोहब्बतें’ के कलाकारों की ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

मुंबई, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ के कलाकारों की मुश्किल ठंड ने बढ़ा दी है। इस शो का प्रसारण सप्ताह के सातों दिन होता है, ऐसे में कलाकारों को लगातार शूटिंग करनी पड़ती है। लेकिन बढ़ती ठंड ने शूटिंग मुश्किल बना दी है।

सेट के सूत्रों के अनुसार, पानी के अंदर के दृश्य की शूटिंग और इससे पहले मगरमच्छ ट्रैक ने शूटिंग करने वालों की मुश्किल बढ़ा दी। यह शूटिंग जरूरी भी था, क्योंकि शो के लिए पहले से कोई अन्य एपिसोड शूट होकर नहीं रखा था।

सूत्र ने कहा, “इस पूरे दृश्य की शूटिंग के लिए टीम के सभी सदस्यों को कई घंटों पानी में रहना पड़ा था। उस दिन हमारी शिफ्ट सुबह सात बजे से शुरू हुई थी, जो अपराह्न् तीन बजे तक चली।”

सूत्र ने कहा, “अगले दिन कई लोग बीमार हो गए। पहले से शो की कड़ियां तैयार नहीं रहने के कारण हमें बीमार होने के बावजूद शूटिंग करनी पड़ रही है। टीम के सदस्यों को छुट्टी भी नहीं मिल पा रही है।”

धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है, इसमें करण पटेल, दिव्यांका त्रिपाठी, रुहानिका धवन और अनिता हस्सनंदनी जैसे कलाकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493