योगीराज में नहीं चलेगा माफियाराज : मंत्री

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा, “शहर व देहात में निर्धारित शेड्यूल से विद्युत आपूर्ति होनी चाहिए। अधिकारी नियमित रूप से चेकिंग कर विद्युत चोरी रोकें। नए कनेक्शन लेने के लिए जनता को विभागों के चक्कर न लगाने पड़े। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।”

उन्होंने कहा, “उन्हें शिकायत मिली है कि सड़कों पर अगर अवैध बसों का संचालन हो रहा है। यदि ऐसा हुआ तो इसके लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे। निर्धारित समय से बसों का संचालन हो। केंद्र और प्रदेश सरकार का मुख्य एजेंडा स्वच्छता अभियान है। बसों की साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए।”

मंत्री ने रोडवेज डिपो का निरीक्षण किया और कहा कि जल्द ही इस जिले से एसी बसें चलेंगी। इस दौरान लोगों ने अलीगढ़ से दिल्ली, नोएडा, आगरा आदि रूटों पर एसी बसों को चलवाए जाने की मांग रखी। अधिकारियों ने बताया कि इस समय 16 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493