पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, वहीं प्रसाशन भी सीएम के प्रथम आगमन को लेकर कमर कस चुका है। टूटी हुई सड़कों की मरम्मत की जा रही है, नालियों में फॉगिंग की जा रही है, फुटपाथों और अन्य जगह रंगाई पुताई चल रही है, प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है।
इस संबंध में भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता सतेंद्र सिन्हा का कहना है कि जिस दिन योगी जी यहां आएंगे। पूरा शहर दीपावली मनाएगा। एयरपोर्ट से लेकर एमपी कॉलेज तक पूरे रास्ते में पुष्प वर्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओ और आम आदमी में गजब उत्साह देखा जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath