योगी ने राजेंद्र प्रसाद व खुदीराम बोस को जयंती पर नमन किया

आदित्यनाथ ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर रविवार सुबह हजरतगंज स्थित ग्लोब पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने अपने व्यक्तिगत ट्विटर अकाउंट पर उनकी फोटो पोस्ट कर ट्वीट किया कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख क्रांतिकारी एवं भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती पर शत शत नमन।

इसके साथ ही योगी ने क्रांतिकारी खुदीराम बोस को भी उनकी जयंती पर याद किया और ट्वीट किया कि मात्र 19 वर्ष की आयु में मां भारती की स्वाधीनता और देश में त्याग और बलिदान का जज्बा पैदा करने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर क्रांतिकारी खुदीराम बोस जी की जयंती पर शत शत नमन।

इसके अलावा उन्होंने हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया और ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493