योगी सरकार ने गुंडों के आगे समर्पण कर दिया है : माकपा

पार्टी 30 मई को प्रदेशभर में होने वाले प्रदर्शन में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाएगी।

शुक्रवार को माकपा उप्र राज्य सचिव मंडल की बैठक हुई, जिसमें कहा गया कि सूबे में योगी सरकार के आने के बाद जघन्य किस्म के वारदात हो रहे हैं। दुष्कर्म, हत्या तथा लूट की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। अपराधों पर अंकुश लगाना तो दूर, भाजपा नेता, सांसद, विधायक खुद ही कानून व्यवस्था के लिए चुनौतियां पैदा कर रहे हैं और जातिगत हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं।

बैठक में पार्टी के राज्य सचिव हीरा लाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की ‘गुंडे यूपी छोड़ दें’ वाली धमकी गुंडों के सामने गीदड़ भभकी साबित हो रही है।

उन्होंने राज्यपाल राम नाईक की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह राज्यपाल जो पहले कानून व्यवस्था पर अक्सर सवाल उठाते रहते थे, वे भी अब न जाने क्यों मौन धारण कर चुके हैं।

यादव ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि पार्टी की ओर से 30 मई को होने वाले प्रदर्शनों के मुद्दों में बिगड़ती कानून व्यवस्था, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के मुद्दों को भी उठाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493