योगी सरकार में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं : एनसीपी

सोमवार को एनसीपी के दारुलशफा स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने बाद रमेश दीक्षित ने कहा कि प्रदेश सरकार का ग्राफ दिनों-दिन नीचे गिरता जा रहा है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज प्रदेश में नहीं रह गई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “पार्टी के कार्यकर्ता आने वाले दिनों मंे पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें। सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करें। एनसीपी ने हमेशा राष्ट्रवाद की बात की है और किसानों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493