भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने बुधवार को योग, ज्ञान व वैराग्य की नीधि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी से बुधवार सुबह 10 बजे उनके सरकारी आवास पर भेंट कर दर्शन लाभ प्राप्त किया।
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी साधु होने के नाते मेरे आधात्मिक गुरु भी हैं। वर्षो से जब भी गोरखपुर जाना हुआ, तब-तब महराज जी का आशीर्वाद लेने गोरखपुर मंदिर भी जाता रहा हूं। गुरु की कृपा सदा बनी रहे तो कुछ भी असंभव नहीं होता।”
राणा ने बताया कि इस दौरान उनकी मुख्यमंत्री से गौवंश के संवर्धन तथा संरक्षण तथा मीडिया के विषय में बातचीत हुई।
dharmpath.com dharmpath