योगेंद्र यादव गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। संस्थापक-सदस्य योगेंद्र यादव को मंगलवार आधी रात के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद से ही इसके सदस्यों का प्रदर्शन जारी है। बुधवार को इसके सदस्यों ने संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

योगेंद्र और स्वराज अभियान के अन्य 91 सदस्यों को मंगलवार रात करीब एक बजे गिरफ्तार किया गया, जब वे जंतर-मंतर पर भूमि विधेयक और फसल के नुकसान से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे।

योगेंद्र और कार्यकर्ताओं को संसद मार्ग थाना ले जाया गया है।

योगेंद्र के सहयोगी अनिल कुमार मौर्य ने आईएएनएस को बताया, “हम योगेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद रात दो बजे से पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हमें नहीं पता कि क्या चल रहा है। पुलिस ने हमें कुछ नहीं बताया।”

अनिल ने कहा कि उन्होंने रैली के बारे में दिल्ली पुलिस आयुक्त को सूचित किया था और उन्होंने कहा था कि वे रैली कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493