तिरुवनंतपुरम, 21 जून (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि योग करते समय किसी के भी मन में धर्मनिरपेक्षता की भावना रहनी चाहिए।
विजयन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “योग को एक धार्मिक क्रिया के तौर पर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। इसे सभी लोग कर सकते हैं और यह सिर्फ एक शारीरिक व्यायाम है और इसी रूप में इसे देखे जाने की जरूरत है।”
उन्होंने कहा कि योग करने के दौरान मन पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए।
मुख्यमंत्री के मुताबिक, “आज पता चला है कि कुछ लोगों ने मंत्रोच्चार के साथ योग किया, लेकिन यह उल्लेखनीय है कि योग, मंत्रोच्चार के अस्तित्व में आने से पहले से अस्तित्व में है।”
केरलभर में कई जगहों पर योग दिवस मनाया गया।
dharmpath.com dharmpath