Sunday , 28 April 2024

Home » भारत » योग जीवन को अर्थपूर्ण बनाने में सक्षम : शिवराज

योग जीवन को अर्थपूर्ण बनाने में सक्षम : शिवराज

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थनों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि योग जीवन को अर्थपूर्ण बनाता है।

योगाभ्यास में भोपाल के विभिन्न स्कूलों के 500 से अधिक बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने बच्चों से कहा, “रोज आधा घंटा योग जरूर करें। नियमित योगाभ्यास से ही योग के फायदे मिलेंगे। योगासन, प्राणायाम को जीवन का अभिन्न अंग बनाए।”

उन्होंने कहा कि योग से शरीर मजबूत, मन प्रसन्न और बुद्घि प्रखर बनती है। खूब मन लगाकर पढ़े और अच्छे अंक लाएं।

इस कार्यक्रम का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राज्यस्तरीय योग प्रशिक्षण केंद्र द्वारा किया गया।

योग जीवन को अर्थपूर्ण बनाने में सक्षम : शिवराज Reviewed by on . भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थनों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्य भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थनों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्य Rating:
scroll to top