योग दिवस पर कीर्तनों से केरल की मंत्री नाराज

तिरुवनंतपुम, 21 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां मंगलवार को आयोजित समारोह में संस्कृत कीर्तनों को लेकर केरल की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा नाराज हो गईं।

उन्होंने राज्यभर में हो रहे कार्यक्रम के हिस्से के तौर पर यहां सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान अधिकारियों के समक्ष इसे लेकर नाराजगी जताई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि योग किसी खास धर्म से संबंधित नहीं है।

मंत्री ने साथ ही कहा कि योग अभ्यास वे लोग भी करते हैं जो किसी धर्म को नहीं मानते।

शैलजा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई थीं। उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक वी.एस. शिवकुमार के साथ योग सत्र में भी हिस्सा लिया।

मंत्री समारोह में बाद में संस्कृत के कीर्तनों के आयोजन पर नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिपरेक्ष देश है।

समारोह के आयोजनकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने समारोह के उसी प्रोटोकॉल का पालन किया है, जिसका पालन देशभर में किया जा रहा है।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष कुम्मनेम राजशेखरन ने कहा कि वह खुलकर कहें कि इसके जरिए किन लोगों को खुश करना चाहती हैं।

राजशेखरन ने कहा, “हम इस बात से चकित हैं कि मंत्री इतनी असहिष्णुता क्यों दिखा रही हैं। यह बिल्कुल गैरजरूरी था।”

हालांकि, शैलजा ने बाद में कहा कि उन्होंने ‘कीर्तनों’ के आयोजन पर अधिकारियों से कोई सफाई नहीं मांगी।

पूरे राज्य में ऐसे ही योग सत्रों का आयोजन किया गया। राजभवन में आयोजित योग सत्र में केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवन ने हिस्सा लिया।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) मंगलवार शाम को कोल्लम में योग सत्र का आयोजन करेगी, जिसमें केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493