यौन संबंधों से प्रथम इबोला संक्रमण का मामला

न्यूयॉर्क, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। जीनोमिक्स विश्लेषण के इस्तेमाल से यह पता लगाया गया है कि इबोला से संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने से लाइबेरिया की एक महिला में इबोला का वायरस पाया गया है।

अमेरिकी सेना के वैज्ञानिकों द्वारा

लाइबेरियन इंस्टीट्यूट फॉर बायोमेडिकलरिसर्च (एलआईबीआर) के साथ साझेदारी में किए गए शोध से ये नतीजे सामने आए हैं।

यूएस आर्मी मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फेक्शियस डिजीज (यूएसएएमआरआईआईडी) के वरिष्ठ शोधकर्ता गस्टावो पैलेसियोस ने कहा कि इससे इबोला के प्रकोप के दौरान वास्तविक जीनोम का भी पता चलता है।

यूएसएएमआरआईआईडी की सुजन मेट ने कहा कि एलआईबीआर में शोध कर रहे वैज्ञानिकों ने इस साल की शुरुआत में महिला मरीज के खून के नमूनों का विश्लेषण किया। इस महिला को मार्च 2015 में जांच में ईबीओवी संक्रमित पाया गया था।

महिला ने हाल ही में अपने पुरुष साथी के साथ यौन संबंध बनाए थे। उनके साथी को अक्टूबर 2014 की शुरुआत में जांच में ईबीओवी संक्रमण से मुक्त घोषित किया गया था।

27 मार्च को महिला की मौत के बाद सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुरुष की सहमति से उनके वीर्य (सीमेन) के नमूनों की जांच की थी।

यूएसएएमआरआईआईडी के जेसन लाडनर ने कहा, “मरीज के रक्त में इबोला संक्रमण जीनोम्स पाया गया, जो पुरुष साथी के वीर्य से महिला के शरीर में प्रवेश कर गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493