सेंसेक्स में 204 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 204.46 अंकों की तेजी के साथ 27,214.60 पर और निफ्टी 58.65 अंकों की तेजी के साथ 8,238.15 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 52.66 अंकों की तेजी के साथ 27,062.80 पर खुला और 204.46 अंकों या 0.76 फीसदी तेजी के साथ 27,214.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,239.22 के ऊपरी और 26,917.12 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.15 अंकों की तेजी के साथ 8,193.65 पर खुला और 58.65 अंकों या 0.72 फीसदी तेजी के साथ 8,238.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,246.40 के ऊपरी और 8,147.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 41.32 अंकों की तेजी के साथ 11,047.92 पर और स्मॉलकैप 5.26 अंकों की तेजी के साथ 11,495.70 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (1.83 फीसदी), बैंकिंग (1.30 फीसदी), तेल एवं गैस (1.16 फीसदी), वाहन (0.87 फीसदी) और बिजली (0.65 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के तीन सेक्टरों रियल्टी (1.38 फीसदी), धातु (0.43 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.43 फीसदी) में गिरावट रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493