लॉस एंजेलिस, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता ब्रूस विल्स और अभिनेत्री डेमी मूर की सबसे छोटी बेटी तल्लुला विल्स रंगमंच में करियर बनाना चाहती हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, तल्लुला ने अपने पिता से इस बारे में बात की है और उनसे मदद भी मांगी है। ब्रूस नाटक ‘मिजरी’ के माध्यम से रंगमंच के क्षेत्र में कदम रखने वाले हैं, जिसका मंचन इस साल के अंत में किया जाएगा।
एक सूत्र ने बताया, “तल्लुला ने ब्रूस से न्यूयार्क सिटी के किसी भी नाट्य प्रोडक्शन कंपनी में उनके लिए बात करने का आग्रह किया है।”
तल्लुला को खाने से संबंधित बीमारी के लिए बीते साल सुधार गृह भेजा गया था, जहां से ठीक होकर लौटने के बाद वह रंगमंच के क्षेत्र में करियन बनाने के लिए उत्सुक हैं।
dharmpath.com dharmpath